Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघाटमपुर में रेल रोकने पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

घाटमपुर में रेल रोकने पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

कानपुर (हि.स.)। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में रेल रोको आंदोलन का सोमवार को आव्हान किया है। इसको लेकर आज सुबह से प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन की टीमें अलर्ट रहने के साथ ही मुस्तैदी के साथ जगह-जगह निगरानी कर रही हैं। कानपुर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी। इस दौरान घाटमपुर में रेल रोको अभियान का विरोध करने पर पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया।

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में किसान सड़क पर उतरकर अपना विरोध जता रहे हैं। उनकी मांग है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की जाए। साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए किसान परिवार को न्याय मिले। इसको लेकर ये अभियान शुरू किया है। कानपुर के घाटमपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा के “रेल रोको अभियान” को मद्देनजर किसान नेताओं व टिकैत गुट के नेताओं को पुलिस ने उनको अपने ही घरों में नजरबंद भी किया है।

जिसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार व साथियों को भी घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान घाटमपुर थानाप्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद है। वहीं, हाउस अरेस्ट के बाद ही मालगाड़ी को पुलिस ने निगरानी के बीच गुजारा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular