Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा : पुलिस की गोली से अपहरणकर्ता ढेर, 29 लाख कैश...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस की गोली से अपहरणकर्ता ढेर, 29 लाख कैश बरामद

– बदमाश की गोली से घायल हुए निरीक्षक

गौतमबुद्ध नगर(हि.स.)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सोमवार की दोपहर को किराना कारोबारी के 11 वर्षीय बेटे का अपहरण करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। गोली लगने से थाना प्रभारी घायल हो गए, जबकि बीटा दो कोतवाली प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। मारे गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 29 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि लुकसर गांव निवासी मेघ सिंह के 11 वर्षीय पुत्र लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी उसने पुलिस में दर्ज कराई थी। साथ ही उसने पुलिस को बताया था कि उससे बेटे को छुड़ाने की एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। मामले को बेहद गंभीरता से लेने के बाद कई टीमों जांच में जुटी थी। इस केस की रिपोर्ट भी इकोटेक थाने में दर्ज थी।

पुलिस ने दो बदमाशों विशाल और ऋषि को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुख्य आरोपी शिवम की तलाश कर रही थी कि सूचना मिली की वह चंद्रचूड़पुर अंडरपास के पास मौजूद थे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाश शिवम को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें शिवम पुलिस की गोली से घायल होकर गिर गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जबकि बदमाश की गोली नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार घायल हो गए, जबकि बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदमाश शिवम मूलरूप से बदायूं का रहने वाला था और वह मेक सिंह के मकान में काफी दिन तक किराए पर रहा था। पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके इतिहास को खंगाल रही है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular