Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगर : महिला ने चौदहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

गौतमबुद्ध नगर : महिला ने चौदहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

गौतमबुद्ध नगर । जिले के थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत गौर सिटी निवासी एक महिला ने चौदहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गौर सिटी- 2 में रहने वाली प्रियंका चतुर्वेदी (35) ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार दोपहर चौदहवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular