Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलगो-स्मार्ट कार्ड धारकों को 08 मार्च को लखनऊ मेट्रो में मिलेगी फ्री...

गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को 08 मार्च को लखनऊ मेट्रो में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ मेट्रो के संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की व्यावसायिक सेवा के दो साल 08 मार्च को पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 08 मार्च को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने सभी गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को मेट्रो ट्रेन में फ्री यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। 
यूपीएमआरसीएल केे प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 मार्च 2019 को लखनऊ के संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन की व्यावसायिक सेवा का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से लखनऊ मेट्रो पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ उत्कृष्ट यात्री सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 
उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर की व्यावसायिक सेवा के दो साल 08 मार्च को पूरा होने जा रहा है। इसलिए लखनऊ मेट्रो पर विश्वास जताने के लिए हम गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को 08 मार्च को मेट्रो ट्रेन में फ्री (मुफ्त) सेवा देकर उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। 
प्रबंध निदेशक ने कहा कि यात्रियों को सुखद एवं बेहतर सेवाएं देना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके पहले लखनऊ मेट्रो के चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक के प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर व्यावसायिक सेवा का आरम्भ 05 सितम्बर 2017 को हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular