गोरखपुर-फ़ैजाबाद शिक्षक निर्वाचन : ध्रुव त्रिपाठी लगातार तीसरी बार जीते

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह को 1008 वोटों से हराया।
वर्ष 2008 और 2014 में विधान परिषद चुनाव जीत चुके ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पहली वरीयता से ही बढ़त बना रखी थी। जीत का फैसला दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं।
बता दें कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कुल 10 हजार 227 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को 09 हजार 219 मत हासिल करने में सफलता मिली। 

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!