Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू हुई विमान सेवा, पहले दिन 116...

गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू हुई विमान सेवा, पहले दिन 116 यात्रियों ने भरी उड़ान

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, प्रयागराज और बेंगलुरु के बाद मंगलवार से अहमदाबाद की भी फ्लाइट शुरू हो गई। इस सेवा के शुरू होने से अब गोरखपुर से आठ प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। गोरखपुर से अहमदाबाद की उड़ान सेवा विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शुरू की है।

मंगलवार को सुबह 7:40 बजे अहमदाबाद से उड़कर 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचा। यही विमान यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। गोरखपुर से इसकी रवानगी का समय प्रतिदिन 11 बजे होगा। पहले दिन दोनों तरफ मिलाकर 116 यात्रियों ने यात्रा की। इस उड़ान सेवा के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की गुजरात पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है। इसके पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज के अलावा कई बड़े शहरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद व बेंगलुरु की एयर कनेक्टिविटी गोरखपुर से है।

गोरखपुर से लखनऊ फ्लाइट का शुभारंभ 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया था। उस दिन सीएम ने कहा था कि जल्द ही दो और शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होगी। इसमें एक मंगलवार से शुरू हो गई और दूसरी एक मई से बेंगलुरू के लिए दूसरी उड़ान शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular