Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : भाजपा विधायक श्रवण निषाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

गोरखपुर : भाजपा विधायक श्रवण निषाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

-धमकी मिलने के मामले में 03 सितम्बर को दर्ज हुआ था मुकदमा

गोरखपुर (हि.स.)। जिले के चौरी-चौरा से भाजपा विधायक श्रवण निषाद को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में अब उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दी गई। यह सुरक्षा तब बढ़ाई गई जब फोन करने के आरोपित बदमाश धर्मवीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचक ने मंगलवार को जेल में बंद धर्मवीर यादव से पूछताछ भी की थी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जेल प्रशासन ने बदमाश धर्मवीर यादव को को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चलने की चर्चा भी जोरों पर है। विभागीय सुगबुगाहट के मुताबिक मामले की विवेचना कर रहे चौरी-चौरा थाने के एसएसआई दिनेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को गोरखपुर जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश धर्मवीर यादव से घटना से जुड़ी पूछताछ की। उससे यह सवाल भी पूछा गया कि लहसड़ी के रहने वाले सुधीर साहनी को वह कैसे जानता है? उसका नम्बर किसने दिया? सुधीर की हत्या करने की साजिश रचने की जानकारी किसने दी?

ज्ञातव्य हो कि चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई. श्रवण निषाद के समर्थक लहसड़ी गांव निवासी सुधीर साहनी के पास 11 अगस्त को मोबाइल नम्बर 8423847386 से फोन आया। काल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले ने बताया कि वह जेल से धर्मवीर यादव बोल रहा है। चौरी-चौरा के विधायक आपकी हत्या कराना चाह रहा है। उसने य़ह बताया है कि रामनगर कड़जहां के रहने वाले एक साथी से जेल में मिलने आया था, उसने यह जानकारी दी है। सुधीर के जानकारी देने पर विधायक ने 03 सितंबर की रात में चौरी-चौरा थाने में धर्मवीर यादव के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एसएसपी गौरव ग्रोवर का कहना है कि एसपी नार्थ की अगुवाई में गठित हुई टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। ऑडियो की फोरेंसिक जांच की तैयारी चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular