संतकबीर नगर (हि.स.)। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक क्षेत्र का चुनाव 30 जनवरी को होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 12 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। बताया कि रिक्त सीट को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 05 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 12 जनवरी (बृहस्पतिवार) को नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि तथा 13 जनवरी (शुक्रवार) को नाम निर्देशनों की जांच, 16 जनवरी को (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 30 जनवरी (सोमवार) को पूर्वाह्न 08 से सायं 04 बजे तक मतदान निर्धारित किया गया है। 02 फरवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को मतगणना कराई जाएगी। बताया कि 04 फरवरी 2023 (शनिवार) से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के संदर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद संतकबीर नगर में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद संत कबीर नगर में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार दिये गये प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।
महेन्द्र
