Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 से बदले समय सारिणी से चलेगी

गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 से बदले समय सारिणी से चलेगी

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 14 से, भागलपुर-जम्मूतवी वाया लखनऊ एक्सप्रेस को 17 दिसम्बर से बदले समय सारिणी से चलाएगा। 
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर से लखनऊ होकर जम्मूतवी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन को 14 दिसम्बर से बदले समय सारिणी से चलाया जाएगा। जबकि जम्मूतवी से आने वाली स्पेशल ट्रेन 19 दिसम्बर से बदले समय से चलाया जाएगा। भागलपुर-जम्मूतवी वाया लखनऊ एक्सप्रेस को 17 दिसम्बर से और जम्मूतवी से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन को 15 दिसम्बर से नए समय सारिणी से चलाने का शेड्यूल जारी हो गया है। 
गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 दिसम्बर से गोरखपुर से दोपहर 2:20 बजे चलकर शाम 7:34 के बजाय 7:40 बजे लखनऊ आएगी। अगले दिन 01 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में 19 दिसम्बर से जम्मूतवी से रात 10:45 बजे चलकर अगली दोपहर 3:20 बजे लखनऊ आएगी और 8:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि  गोरखपुर से लखनऊ होकर जम्मूतवी तक जाने वाली स्पेशल  ट्रेन  के साथ कई और ट्रेनों को  बदले  समय सारिणी से चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रेलवे के पूछताछ काउंटर पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के  समय की जानकारी ले सकते हैं।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular