-अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (05425/05426) का संचालन अप-डाउन में 02 मई से प्रतिदिन करेगा। इससे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05425 गोरखपुर-अयोध्या अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन 02 मई से प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर डोमिनगढ़ से 07:27 बजे, जगतबेला से 07:39 बजे, सहजनवा से 07:50 बजे, सिहापार हाल्ट से 07:57 बजे, मगहर से 08:05 बजे, खलीलाबाद से 08:16 बजे, चुरेब से 08:26 बजे, मुण्डेरवा से 08:36 बजे, ओरवारा से 08:46 बजे, बस्ती से 09:03 बजे, गोविन्दनगर से 09:13 बजे, टिनिच से 09:24 बजे, गौर से 09:51 बजे, बभनान से 10:02 बजे, परसा तिवारी से 10:11 बजे, बभन जोतिया हाल्ट से 10:17 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 10:24 बजे, मसकनवा से 10:43 बजे, लाखपत नगर से 10:56 बजे, मनकापुर जंक्शन से 11:25 बजे, टिकरी से 11:43 बजे, नवाबगंज से 11:54 बजे, कटरा से 12:30 बजे तथा रामघाट हाल्ट से 12:39 बजे छूटकर अयोध्या 13:35 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन 02 मई से प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन अयोध्या से 13:45 बजे प्रस्थान कर रामघाट हाल्ट से 13:57 बजे, कटरा से 14:07 बजे, नवाबगंज से 14:19 बजे, टिकरी से 14:30 बजे, मनकापुर जंक्शन से 14:50 बजे, लाखपत नगर से 14:59 बजे, मसकनवा से 15:10 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 15:18 बजे, बभन जोतिया हाल्ट से 15:24 बजे, परसा तिवारी से 15:31 बजे, बभनान से 15:40 बजे, गौर से 15:50 बजे, टिनिच से 16 बजे, गोविन्दनगर से 16:11 बजे, बस्ती से 16:28 बजे, ओरवारा से 16:38 बजे, मुण्डेरवा से 16:48 बजे, चुरेब से 16:58 बजे, खलीलाबाद से 17:08 बजे, मगहर से 17:19 बजे, सिहापार हाल्ट से 17:26 बजे, सहजनवा से 17:36 बजे, जगतबेला से 18:02 बजे तथा डोमिनगढ़ से 18:23 बजे छूटकर गोरखपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन अप-डाउन दोनों तरफ 02 मई से प्रतिदिन किया जाएगा। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच सहित कुल 12 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को समय-समय पर जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। दरअसल, पिछले दो सालों से गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त चल रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर रेलवे प्रशासन 02 मई से इस ट्रेन को फिर से शुरू करने जा रहा है।
दीपक
