Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखनाथ मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण: कलराज मिश्र

गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण: कलराज मिश्र

-वाराणसी सर्किट हाउस में राजस्थान के राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

वाराणसी (हि.स.)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि एक अकेले व्यक्ति का हथियार लेकर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के लिए जाना उसके दुस्साहस को बताता है। ऐसे लोगों पर निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्यपाल मिश्र चैत्र नवरात्र में माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए वहां जाने के पहले बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आये थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान के करौली में हुई हिंसा और पथराव की घटना को दु:खद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि राजस्थान की घटना पूर्व नियोजित है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जुड़े सवाल पर मिश्र ने कहा कि कुछ बाध्यताएं हैं, उसके आधार पर दाम बढ़ते हैं। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं कह सकते हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र विंध्य धाम में हाजिरी लगाने के बाद देर शाम स्थानीय सर्किट हाउस में आकर विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार और श्री संकट मोचन मंदिर मंदिर में दर्शन पूजन कर शाम को स्टेट प्लेन से राजस्थान रवाना होंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular