Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखनाथ : आंवले के नीचे भोजन कर सीएम योगी ने किया...

गोरखनाथ : आंवले के नीचे भोजन कर सीएम योगी ने किया एकादशी व्रत का पारणा

गोरखपुर(हि.स.)। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन कर एकादशी व्रत का पारणा किया। 
बता दें कि कार्तिक शुक्ल एकादशी का व्रत रहने वाले व्रतधारी व्रत रहने के अगले दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पारणा करते हैं। भारतीय सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म के मुताबिक परम्परा का अनुपालन किया। सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह समेत मंदिर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ पारणा किया। पारणा का यह कार्यक्रम मठ के कार्यालय के सामने बने बगीचे में स्थित आंवले के पेड़ के नीचे हुआ। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular