Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा में 248 पुलिस कर्मियों की जांच में 77 संक्रमित मिले

गोण्डा में 248 पुलिस कर्मियों की जांच में 77 संक्रमित मिले

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोण्डा। पुलिस लाइन में गुरुवार को हुए 248 पुलिस कर्मियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट में भी आज देर शाम तक 77 मरीज पाए जा चुके हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इनमें अधिकांश प्रशिक्षु आरक्षी हैं। जांच टीम में जिला पर्यवेक्षक हर्षवर्धन सिंह, लैब टेक्नीशियन शिव प्रसाद व विनीत सिंह, स्टाफ नर्स प्रवेश सिंह, फार्मासिस्ट पाटेश्वरी प्रसाद व आलोक मणि त्रिपाठी व सहायक आदित्य श्रीवास्तव, ओंकार आजाद व विमल शुक्ला शामिल रहे। इनकी जांच रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर सम्पूर्ण विवरण दर्ज करने के उपरान्त शुक्रवार को जारी की जाएगी।

गोण्डा में 248 पुलिस कर्मियों की जांच में 77 संक्रमित मिले
RELATED ARTICLES

Most Popular