Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा : ... जब इंसानों के डॉक्टर ने किया गाय का...

गोण्डा : … जब इंसानों के डॉक्टर ने किया गाय का इलाज, जबड़े का सफल ऑपरेशन

गोण्डा (हि.स.)। सड़क हादसे में घायल गाय के जबड़े का ऑपरेशन करके वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सत्यजीत पांडा व डॉ. सागरिका महापात्रा के बेहतर कार्य को लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मानवता की इस तस्वीर को देखकर हर कोई इन चिकित्सकों की सराहना करता नजर आ रहा है। 

दरअसल मुख्यालय के नारी ज्ञानस्थली के पीछे एक अज्ञात वाहन ने गाय के मुंह को कुचल दिया था। गाय का निचला जबड़ा टूटकर पूरा लटक गया था।
इसकी जानकारी लोगों ने नेचर क्लब के सदस्यों को दी। क्लब के सक्रिय हुए सदस्यों ने पशु चिकित्सालय के पैरावेट राजेश पाण्डेय के सहयोग से गाय का उपचार शुरू कर दिया। लेकिन गाय को बहुत राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सत्यजीत पांडा व डॉ. सागरिका महापात्रा ने गली में ही सबके सामने गाय के जबड़े का ऑपरेशन किया। इंसानों के डॉक्टरों ने एक पशु का इलाज किया, इसको लेकर चर्चा का केंद्र बना है। नेचर क्लब के सदस्य अब इस गाय की दवा-पानी व उसे समय-समय पर इंजेक्शन लगाने का कार्य कर रहे हैं। अब उनका साथ देने के लिए कॉलोनी के लोग भी आगे आने लगे हैं। 
प्रशासन की लापहरवाही से हादसे का शिकार हो रहे पशु 
राज्य सरकार ने किसानों को छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला रूद्र गण नोसी प्रत्येक ब्लॉक में एक गौशाला का निर्माण कराया है। फिर भी हैरानी की बात है कि जनपद में गौशाला केंद्र होने के बावजूद प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि सड़कों पर आए दिन पशु अपनी जान गंवाने को मजबूर हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular