गोंडा (हि.स.)। नवाबगंज थाना के गांव में शनिवार को एक दलित युवती का शव मिला। उसके तन पर कपड़े भी नहीं थे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के मजरा भगतपुरवा से थोड़ी दूर एक बाग में युवती का शव मिला। मृतका की पहचान कर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर बारिकी से जांच की। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कुछ देर बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवती के शव मिलने के मामले में तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की खुलासे के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई गई हैं। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस को मिल चुके हैं। जल्द ही हम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
महेन्द्र/दीपक
