Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार सीज

गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार सीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शत्रु संपत्ति मामले में प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होने पर उत्तर प्रदेश शासन ने गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष उज्मा राशिद के सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर गुरुवार को रोक लगा दी गई। शासन के आदेश पर तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू करते हुए शासकीय व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालन के लिए नगर मजिस्ट्रेट को प्रशासक नामित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज शाम यहां बताया कि शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शत्रु संपत्ति प्रकरण में लगे आरोपों से मुक्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
डीएम ने बताया कि वर्ष 2020 में जिला मुख्यालय पर मोहल्ला रकाबगंज में राजस्व अभिलेखों में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज भवन संख्या 15 और 16 पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला संज्ञान में आया था। संरक्षक शत्रु संपत्ति भारत सरकार के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें शत्रु संपत्तियों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष उजमा राशिद को वर्ष 2001-02 से इस संपत्ति का किरायेदार दिखाया गया है। बाद में नगर पालिका के अभिलेखों में हेरफेर करके इस संपत्ति का हस्तांतरण भी उनके नाम कर दिया गया। डीएम ने बताया कि जांच में नगर पालिका परिषद गोंडा के शत्रु सम्पत्ति संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की पुष्टि भी हुई। कूटरचना करके अनियमित एवं अवैध तरीके से उजमा राशिद का नाम इन दस्तावेजों में अंकित किया गया। उन्होंने बताया कि जून 2023 में प्रशासन द्वारा इस भवन को सील करते हुए 17 मार्च 2024 को उनके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 05 अप्रैल 2024 को उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। तब से वह स्थानीय मंडल कारागार में निरुद्ध हैं।

यह भी पढें : आचार संहिता के उल्लंघन में शिक्षक निलंबित

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular