Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैंगरेप के बाद 50 हज़ार में बिकी जिले की नाबालिग बिटिया

गैंगरेप के बाद 50 हज़ार में बिकी जिले की नाबालिग बिटिया

मऊ (हि. स)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की नाबालिग बिटिया को पुलिस ने बिहार की एक महिला दलाल के चंगुल से छुड़ाया। गिरफ्तार लोगों की पहचान महिला दलाल सोनी देवी, जयनगर स्थित अशोक मार्किट के नाइट गार्ड अर्जुन यादव और एक इलेक्ट्रीशियन साजन कुमार के रूप में हुई। एक आचार्य ,एक पुलिस ड्राइवर और एक जयनगर थाने का चौकीदार राम जीवन पासवान फरार है।

पीड़िता पारिवारिक नाराजगी के कारण उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पहुंच गई थी। अशोक बाजार में अर्जुन यादव से उसने मदद की गुहार लगाई । वह उसे सुनसान जगह ले गया, जहां अपने दोस्तों के साथ उसने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और कमरे में बंदी बना दिया फिर एक महिला दलाल को 50 हज़ार रुपये में बेच दिया। समय मिलते ही पीड़िता ने अपने घर फ़ोन कर सारी जानकारी दी।परिजनों ने मऊ कोतवाली में पिछले माह मुकदमा दर्ज कराया । इसके बाद मऊ पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई।सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने घटना का खुलासा शनिवार को किया।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular