Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगृह मंत्री ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा राष्ट्र के प्रति समर्पण का...

गृह मंत्री ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिया सबूत : डॉ दिनेश शर्मा

कानपुर (हि.स.)। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके अनुषांगिक संगठन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इसको देखते हुए पीएफआई और उसके अनुषांगिक संगठनों पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिबंध लगा दिया है, जो सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। ऐसा करके उन्होंने एक बार फिर देश के प्रति समर्पण का सबूत दिया है। यह बातें बुधवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में अब नया भारत है। यहां आतंकी, आपराधिक और राष्ट्र की एकता व अखंडता तथा सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन एवं व्यक्ति कतई स्वीकार्य नहीं किये जाएंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तथाकथित वोट वादी लोग सीएए और एनआरसी की घटना को समर्थन दे रहे थे। हिजाब की घटना को लेकर पूरे देश मे दंगा कराने की साजिश रची गई। त्योहारों पर दंगा भड़काने का पंडयत्र रचा गया। इसी प्रकार भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर हमले की योजना बनाई गई। आगे कहा कि पीएफआई को प्रतिबंध किया गया जो आज परिवर्तन का दिन है। इसको लेकर विपक्ष के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। वहीं कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान पर सवाल करने पर बोले कि वो पहले अपना घर जोड़े, अपना दल जोड़े फिर देश जोड़ने की बात करें। जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं उनके साथ राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो लोग देश तोड़ने की बात करते हैं उनके घर जाकर राहुल ग़ांधी देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular