Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयगुलदार ने गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

गुलदार ने गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

बिजनौर (हि.सं.) स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में गुलदार का आतंक बराबर बना हुआ है। लगभग 2 माह पूर्व गुलदार ने एक दंपति को उस समय घायल कर दिया था , जब वह बाइक से स्योहारा की दिशा में आ रहे थे । इसके बाद गुलदार ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया।

कुछ दिनों बाद क्षेत्र में गुलदार के बच्चे की मौत हो गई । उसका शव जंगल में ग्रामीणों ने पड़ा देखा । बच्चे की हत्या के बाद गुलजार और अधिक बागी हो गया और क्षेत्र में आये दिन हमला करने लगा है । इसी प्रकरण में गुलदार ने शनिवार की रात ग्राम जमालपुर के जंगल में आम के बाग में चर रही एक गाय को अपना शिकार बनाया और उसे फाड़ दिया , जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण सीताराम चौधरी, विपिन कुमार, तपन कुमार ,अभिषेक चौधरी, सुरेश सिंह, अतुल कुमार आदि का कहना है कि वन विभाग की टीम को कई बार गुलदार के बारे में जानकारी दी और लिखित शिकायत दी कि जिसके बाद गुलदार की गतिविधियों को देखने के लिए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कैमरे लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि कैमरों में भी गुलदार गांव के आसपास मंडराता देखा गया परंतु वन विभाग ने पिजरा लगाना उचित नहीं समझा।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी किसी गंभीर घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कोई गंभीर घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी । फिलहाल ग्रामीणों ने गाय के अवशेषों को उठाकर भूमि में दफन कर दिया है।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular