लखनऊ (हि.स.)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को समाज को जागरूक करने वाला ट्वीट किया है।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर से फोटो के साथ पोस्ट करते हुए कहा कि यदि आप किसी मकसद के लिए खड़े हो, तो वृक्ष की तरह रहो और गिरो तो बीज की तरह, क्योकि पुनः उगकर उस मकसद को पूरा कर सको। अंतिम पंक्ति में उन्होंने मत्स्य समाज के लिए खुद को गॉडफादर ऑफ फिशरमैन बताया है।
मोहित वर्मा
