Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक...

गाजीपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular