Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : वाहन चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य...

गाजियाबाद : वाहन चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

–तीन करोड़ के वाहन व पार्ट्स बरामद

गाजियाबाद (हि.स.)। क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करके उन्हें काटकर बेचने वाले गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 40 दोपहिया वाहन तथा 70 गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। जिन की बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली एनसीआर में सक्रिय वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह का सरगना इरफान मसूरी क्षेत्र में कार की डिलीवरी करने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मौके पर इरफान के अलावा मुरादाबाद निवासी नजम खान, सीमापुरी दिल्ली निवासी रवि जाटव, मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी अनीस को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका एक साथी दीपांशु निवासी हापुड़ फरार हो गया।

दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूछताछ में उत्तराखंड निवासी इरफान ने बताया कि वह लोग गाड़ी चुराने के बाद सुनसान जगह पर खड़ी कर देते थे और बाद में उसको उठाकर ले जाते थे। इतना ही नहीं यह लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लॉक खोलने के साथ डुप्लीकेट चाबी बना लेते थे। उसने बताया कि वह नजफ खान को गाड़ी बेचता था। नजफ खान उसे कम से कम 50 हजार रुपये के हिसाब से गाड़ी लेता था। जिसे यह बाकी तीनों बांट लिया करते थे। उन्होंने बताया कि मौके से अश्वनी चाबियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 135 कारों के दरवाजे टायर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के जो भी सदस्य पकड़े गए हैं सभी शातिर किस्म के हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular