Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में 20 लाख कीमत के अवैध पटाखे बरामद

गाजियाबाद में 20 लाख कीमत के अवैध पटाखे बरामद

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद में अवैध पटाखों के कारोबार पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने डंडा चलाया और 20 लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किये। इन पटाखा विक्रेताओं के पास पटाखा व आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस था, लेकिन इस बार लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया।
एसडीएम सदर डीपी सिंह और सीओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में कविनगर इलाके में दो दुकानो को सीलकर वहां गोदाम में रखी आतिबाजी व पटाखा सामग्री को जब्त कर लिया। कविनगर इलाके में स्थित इन दो दुकानों के मालिक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल है। इन दोनों दुकानदारों के पास मौजूद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। इसके अलावा नन्दग्राम व लिंक रोड इलाके में भी प्रशासन की छापेमारी हुई लेकिन वहां कोंई भी दुकान खुली नहीं मिली। एसडीएम सदर डीपी सिंह का कहना है कि यह अभियान दीवाली तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular