Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद पुलिस ने तैयार की 132 सुपारी किलर की सूची

गाजियाबाद पुलिस ने तैयार की 132 सुपारी किलर की सूची

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद पुलिस ने सुपारी लेकर लोगों की हत्या करने वाले 132 अपराधियों की सूची तैयार की है। ये अपराधी गाजियाबाद में विभिन्न इलाको में रहकर अपराध कर रहे है। पुलिस प्रशासन ने इनसे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने आॅपरेशन शूटआउट चलाने का निर्णय लिया है।
मुरादनगर के भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी के हत्या के मामले में किराये के शूटरों का नाम उजागर हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए हैं। नरेश त्यागी हत्याकांड में गिरफ्तार चार शूटर अनिल उर्फ पैंदा, विपिन शर्मा, अर्पण चैधरी और मनोज शर्मा सभी थाना सिहानी गेट के रहने वाले है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 132 सुपारी किलर की सूची में यह चार शूटर भी शामिल है। अपराधियों की पुलिस ने थानेवार पहचान की है। थाना कोतवाली में 15, कविनगर में 28, इन्दिरापुरम में 10, लोनी में 24, लोनी बाॅर्डर में एक, मसूरी में 14, मुरादनगर में 15, मोदीनगर में 11 और निवाडी में तीन सुपारी किलर चिहिन्त किए गए हैं।ये सभी सुपारी किलर मोटी रकम लेकर हत्या करते हैं। सभी के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों से निपटने के लिए आॅपरेशन शूट आउट चलाया जाएगा। इसमें इनकी जमानत रद करवाने, रासुका व अन्य अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular