Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: पांचों जोन में एक साथ चला धूलमुक्त अभियान, तीन हजार थैलों...

गाजियाबाद: पांचों जोन में एक साथ चला धूलमुक्त अभियान, तीन हजार थैलों में भरी गयी धूल

गाजियाबाद(हि.स.)। शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एक साथ पांचों जोन में शनिवार यानि दुर्गा अष्टमी के दिन धूल मुक्त अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम टीम का सहयोग करते हुए सड़कों से धूल इकट्ठा कर थैलों में भरवाई। 

 नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि आज चलाये गए अभियान के दौरान विजय नगर जोन से 450 थैले, वसुंधरा जोन से 724 थैले, मोहन नगर जोन में 900 थैले कवि नगर जोन में 633 थैले, सिटी जोन में 300 थैले धूल भरी गयी। सभी पांचों जोनों से कुल 3007 धूल के थैले गाजियाबाद में भरे गए। 
 मेयर आशा शर्मा ने कहा कि यह धूल मुक्त अभियान पूरी तरह से अलग है। जो पिछले कई दिनों से चल रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त व निगम के अन्य अधिकारियों की प्रशंसा की। 
 इस अवसर पर आरडब्लूए पदाधिकारी मे प्रतीक, अरुण देव त्यागी, कर्नल राजीव घोष, ऋषि नैयर,अंकुर जैन, केके चौहान, मिसेज राज शर्मा व अन्य ने जोनल प्रभारियों व नगर निगम टीम का भरपूर सहयोग किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular