–
-निजी अस्पताल में किये गए भर्ती
गाजियाबाद(हि.स.)। कविनगर थाना इलाके के सेक्टर 23 संजय नगर स्थित नॉर्दर्न इंडिया टैक्सटाइल्स रिसर्च असोसिएशन (निटरा) कैम्पस में बुधवार को उस समय हड़कम्प मच गया, जब हॉस्टल में रह रहे आधा दर्जन छात्र बेहोश हो गए। संस्थान से प्रशासन ने तत्काल सभी छात्रों को सर्वोदय अस्पताल में लाया गया। जहां पांच छत्राओं व एक छात्र को भर्ती किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही सर्वोदय अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. भवतोश शंखधार ने सभी बीमार छात्रों से बातचीत की। उनका कहना है कि बच्चों को चक्कर आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
बीमार छात्रों में साक्षी, मानसी सिंह, अनुष्का, प्रतिभा, निशिता तथा नितिन हैं। बीमार छात्र-छात्राओं ने बेचैनी (एंजाइटी) की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लाया गया। वहीं इस पूरे मामले के बाद अस्पताल में एकत्र छात्रों ने हॉस्टल में खराब खाना परोसे जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काफी समय से उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है।
शंखधर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि बच्चों की तबीयत खराब होने का कारण क्या है।घटना के बाद निट्रा के कैफेटेरिया में पानी की जांच की गई और खाद्य विभाग की टीम खाने का नमूना भी लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह सूखे आलू और पूड़ी और दोपहर चने की दाल, आलू मटर रोटी सलाद चावल दिया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निट्रा गर्ल्स हॉस्टल में स्वास्थ्य जांच भी की।
फरमान अली
