Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यगण्डक में नाव डूबने से 25 लापता

गण्डक में नाव डूबने से 25 लापता

राज्य डेस्क

पटना। गोपालगंज और बेतिया जिले की सीमा पर अवस्थित भगवानपुर घाट पर बुधवार की सुबह में गंडक नदी में नाव पलट गई। नाव नौतन प्रखंड के भगवानपुर के समीप रामाकांत यादव के घाट से खुली थी। भगवानपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग नौतन प्रखंड मुख्यालय एवं दियारे में काम करने के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर पर सवार लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाव पर लोड किया गया था। गंडक नदी की बीच धारा में पहुंचते हीं नाव पलट गई। भगवानपुर के मुखिया कृष्णा यादव ने नाव दुर्घटना की पुष्टि की है। नैतन के सीओ भाष्कर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वे एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना सुबह 10ः30 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय गोताखोरों से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। आसपास के लोग 20-25 मजदूरों के नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। भगवानपुर गांव से लोगों की भीड़ गंडक नदी के रामाकांत यादव के घाट पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि भगवानपुर गांव के दो वार्ड नदी के पश्चिम (उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर) है। उसी वार्ड के मजदूर नदी पार कर खेतों में काम करने के लिए आ रहे थे। बिहार में अब भी पुल की सुविधा नहीं होने की स्थिति में लोग आवागमन के लिए नाव का उपयेग करते हैं। पिछले साल खगड़िया व मोतिहारी में हुए नाव हादसे में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया था। पिछले नवंबर में खगड़िया के परबत्ता में एक नाव हादसा गंगा नहीं में हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 29 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। इसी तरह की स्थिति पूर्वी चंपारण के सिकरहना में हुई थी। यहां नाव पलटन से 22 लोग डूब गए थे।

यह भी पढ़ें : पति पत्नी में से एक हो सकता है चुनाव ड्यूटी से मुक्त, करें आवेदन
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular