Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगजल गायक पंकज उधास ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका

गजल गायक पंकज उधास ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका

श्री काशी विश्वनाथ धाम को अद्भुत बताया,नव्य स्वरूप की जमकर सराहना की

वाराणसी (हि.स.)। देश के जाने-माने गजल गायक पद्मश्री पंकज उधास ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ काशीपुराधिपति के दरबार में हाजिरी लगाई । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सदस्य पं. दीपक मालवीय,मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में पंकज उधास ने षोडशोपचार पूजन व दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा के स्वर्णिम दरबार और काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और विस्तारित स्वरूप की जमकर सराहना की। पंकज उधास ने धाम को अद्भुत बताया। मंदिर प्रशासन की ओर से पंकज उधास को अंगवस्त्र और बाबा की प्रसाद भी भेंट किया गया। गोदौलिया द्वार पर प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली और हर-हर महादेव के उद्घोष से परम्परागत रूप से स्वागत किया। बताते चलें कि पंकज उधास शहर में रविवार को आये । अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शाम-ए-बनारस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular