Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा उत्सव का अस्सी घाट पर शुभारंभ,गंगा की सफाई के लिए अभियान...

गंगा उत्सव का अस्सी घाट पर शुभारंभ,गंगा की सफाई के लिए अभियान सभी घाटों पर

वाराणसी,01 नवम्बर(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को अस्सीघाट पर तीन दिवसीय गंगा उत्सव की शुरुआत हुई। उत्सव में काशी के सभी 84 घाटों पर सफाई के लिए समर्पित सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया ।

सामाजिक संस्था सृजन सामाजिक विकास न्यास व वन विभाग वाराणसी के सौजन्य से 95 वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अस्सी घाट से अभियान की शुरुआत की। आजादी के अमृत महोत्सव में चल रहे विभिन्न समारोहों में गंगा उत्सव भी एक हिस्सा है। गंगा उत्सव का उद्घाटन कैंट भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से गंगा नदी का कायाकल्प,स्वच्छता के लिए सभी हितधारकों, व श्रद्धालुओं को भागीदारी करनी होगी। बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा,डी.एफ.ओ. महावीर कोजलगी ने सदियों पुरानी नदियों से जुड़ी परंपराओं, नदी संरक्षण, से लोगों को जोड़ने पर बल दिया। न्यास के अध्यक्ष व गंगा हरीतिमा के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने गंगा की स्वच्छता के लिए सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित के लिए अभियान चलाने की बात कही।

इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ के जवानों के साथ ब्रह्म वेद विद्यालय के अध्यापक, छात्र ,नगर निगम के अधिकारी एवं सफाईकर्मी कर्मी मौजूद रहे। उत्सव में जवानों और बटुकों ने जागरूकता रैली निकालकर अस्सी स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular