Thursday, March 19, 2026
Homeखेलखेल : 20 मई से यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे भारतीय निशानेबाज

खेल : 20 मई से यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे भारतीय निशानेबाज


नई दिल्ली । ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय निशानेबाज पृथकवास के दौरान जगरेब में होटल के अपने कमरों में ही अभ्यास कर रहे हैं और वे अगले सप्ताह रेंज पर उतरेंगे। भारतीय टीम 19 मई तक पृथकवास पर रहेगी। भारतीय टीम 20 मई से छह जून के बीच ओसिजेक में विशेष आमंत्रित के रूप में यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के बाद भारतीय निशानेबाज आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेंगे जिसका आयोजन ओसिजेक में ही 22 जून से तीन जुलाई के बीच किया जाएगा। टीम के साथ गये एक कोच ने कहा, हमारी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। यहां तक कि हमारे लिये भारतीय भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अभी हम पृथकवास पर हैं और निशानेबाज अपने कमरों में ही छद्म निशानेबाजी करके अभ्यास कर रहे हैं तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारा सामान रेंज पर पहुंचा दिया गया है और एक सप्ताह के पृथकवास पर रहने के बाद हम 19 मई को रेंज पर जाएंगे। कोच ने कहा, क्रोएशियाई निशानेबाजी महासंघ हमारा प्रवास सुखद बनाने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है। हम इसके लिये एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) के भी आभारी हैं जो काफी मददगार रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular