Monday, March 30, 2026
Homeखेलखेल : भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरा किया तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड...

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरा किया तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच

साउथम्पटन (हि.स.)। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों में लगी भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच पूरा कर लिया है। इस मैच के जरिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल सहित अन्य जैसे बल्लेबाजों ने जमकर अभ्यास किया। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, “इंट्रा स्क्वाड मैच सिमुलेशन का तीसरा दिन खत्म हुआ जहां टीम ने लय पकड़ने की कोशिश की।” तीसरे दिन हनुमा विहारी और शुभमन गिल ने पारी की शुरूआत की। हनुमा का हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस दौैरान कवर ड्राइव खेलते देखे गए। कोच रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम की बालकॉनी से खिलाड़ियों के खेल पर नजर रखी। 
बता दें कि भारतीय टीम सोमवार को निर्धारित 10 दिनों के क्वारंटीन में बाहर आएगी और डब्ल्यूटीसी की तैयारियों के लिए जुट जाएगी। खिलाड़ी गत तीन को साउथम्पटन पहुंचे थे। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद सोमवार की दोपहर तक यहां पहुंचेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular