Thursday, April 2, 2026
Homeखेलखेल : डेवोन कॉनवे ने सौरव गांगुली के 25 साल पुराने रिकॉर्ड...

खेल : डेवोन कॉनवे ने सौरव गांगुली के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

सुनील दुबे
लंदन (हि.स.)। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी खेल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कॉनवे का इंग्लैंड के खिलाफ यह पदार्पण टेस्ट है और अपने पहले ही मैच में उन्होंने पहले दिन 136 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने गांगुली को पीछे छोड़ दिया।
गांगुली ने 1996 में लॉर्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट में 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी। जो टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। कॉनवे ने अपनी शतकीय पारी से गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। खास बात यह है कि कॉनवे और गांगुली का जन्मदिन भी एक ही दिन 8 जुलाई को पड़ता है।
इस शतक के साथ ही कॉनवे लॉर्ड्स में टेस्ट पदार्पण पर शतक बनाने वाले केवल तीसरे गैर-अंग्रेजी बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैरी ग्राहम ने 1893 में अपने टेस्ट पदार्पण पर इंग्लैंड के खिलाफ 107 रन बनाए थे। इसके अलावा कॉनवे टेस्ट पदार्पण पर शतक लगाने वाले विश्व के छठें बल्लेबाज हैं। कॉनवे की इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular