Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में काम कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

खेत में काम कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

गाजीपुर। दुल्लहपुर थानांतर्गत नवपुरवा गांव में खेत पर काम करने के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हो गयी। नवपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय यशवंत उर्फ सोनू राम  मंगलवार को अपने खेत मे लगे धान में सोहनी कर रहा था। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रुप से झुलस गया।  परिजन तत्काल उसे लेकर दुल्लहपुर कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल गए, जहां से उसे जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रीमा देवी का रो रो कर हाल बेहाल है उसकी शादी 2012 में हुई थी। खेती किसानी के साथ ही मेहनत मजदूरी करने वाले सोनू राम के तीन बच्चे थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular