Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरखाद्य सुरक्षा टीम ने कैम्प लगा कर खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन...

खाद्य सुरक्षा टीम ने कैम्प लगा कर खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन के लिये जागरूक किए

रोहित गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) शुक्रवार को उतरौला नगर में तहसील के सामने जिले के खाद्य सुरक्षा टीम ने कैम्प लगा कर खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन के लिये जागरूक कर रजिस्ट्रेशन एवं खाद्य पदार्थो की नमूने की जाँच किया ।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अगुवाई में आई टीम द्वारा स्थानीय खाद्य पर्दार्थो से सम्बंधित दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से कैम्प लगाया गया। जिसमें दर्जनों दुकानदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ फ़ूड सेफ्टी ऑन वील वैगन भी साथ मे थी वीके पाण्डे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलरामपुर द्वारा बताया गया कि यह खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण भारत सरकार तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से सही भोजन बेहतर जीवन के उद्देश्य से पूरे जनपद में जगह जगह खाद्य पर्दाथों की निःशुल्क सैम्पलिंग करने में प्रयोग की जाती है इस वैन में आज स्थानीय खाद्य पदार्थो से सम्बंधित दुकानदार एवं उपभोक्ता खाद्य पदार्थ एवं पानी की जाँच करवा सकते है।
उतरौला तहसील की खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत द्वारा बताया गया कि कैम्प में अभी तक एक दर्जन से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है।
और भी लोग आ रहे है खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा बाजार में दुकान दुकान जा कर दुकानदारों को जागरूक किया गया । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलरामपुर द्वारा बताया गया कि यदि दुकानदार चाहें तो ऑनलाइन भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है पर मिलती जुलती फ़र्ज़ी साइडों से बचें ।खाद्य सुरक्षा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी के पाण्डे के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ब्रिजेश कुमार वर्मा सत्यवीर सिंह लालमणि यादव शामिल रहे जिन्होंने मौजूद सैम्पलों की जाँच की एव रजिस्ट्रेशन के लिये लोगो को जागरूक किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular