कानपुर (हि.स.)। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संगठित अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने नौ जुआरियों को धर दबोचा। यह सभी जुआरी सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर में फड़ सजाये हुए थे। क्राइम ब्रांच ने सभी जुआरियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सीसामऊ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
कमिश्नेट पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर में जुआ की फड़ चल रही हे। सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम (एसआई विजय दर्शन शर्मा व पुनीत तोमर, मुख्य आरक्षी दुर्गेश मणि त्रिपाठी व शाहनवाज, आरक्षी अरविंद सिंह, अजय कुमार गुप्ता) ने छापा मारकर नौ जुआरियों को रंगे हाथ दबोच लिया। इनके पास से जुआ का 56845 रुपया और 52 ताश के पत्ते भी बरामद हुये। पकड़े गये अभियुक्तों को टीम ने सीसामऊ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस टीम अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। जुआरियों की पहचान परदेवनपुरवा थाना चकेरी निवासी प्रभात, थाना रायपुरवा निवासी विनोद, संजू गौतम और सतीश कुमार, सीसामऊ निवासी हीरा सिंह, अनुराग तिवारी व मनीष गुप्ता, पनकी निवासी मंजीत सक्सेना, नजीराबाद निवासी ज्ञानेन्द्र के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि जुआरियों से पूछताछ हो रही है और संभवत: इस प्रकार का जुआ किसी गिरोह के जरिये कराया जा रहा था। पूछताछ के बाद गिरोह का भी पर्दाफाश किया जाएगा।
महमूद
