प्रयागराज/कौशाम्बी (हि.स)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा भोला चौराहे पर गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हरि प्रसाद मौर्य पुत्र स्व. सुदामा निवासी महजा का पुरवा मजरे कानेमई ग्राम सभा का निवासी था। वह बाजारों में सब्जी खरीदने बेंचने का व्यवसाय करता था। आज सुबह सैनी में लगने वाली बाजार में वह मोटर साइकिल से बेंचने जा रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग भोला चौराहे के पास वह पहुंचा खाली सड़क देखकर मोटर साइकिल बढ़ा दिया। अचानक पीछे से आलू लदा अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हरी प्रसाद के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जिसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
दुर्घटनाकारित कर ट्रक फरार हो रहा था। जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज अझुवा मनोज कुमार रॉय को लगी। जिसे पीछा कर सैनी कोतवाली के पास ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक को कोतवाली में खड़ा करवाया और दुर्घटना स्थल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
कौशाम्बी : सब्जी विक्रेता को ट्रक ने रौंदा, मौत
RELATED ARTICLES
