Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजन कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर सामने आया अनुष्का...

 कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर सामने आया अनुष्का का रिएक्शन

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी जाहिर की है।

अनुष्का ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा-‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है, जब फैन बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर देते हैं। लेकिन यकीन मानिए यह बहुत बुरा है। कुछ लोग, सेलिब्रिटीज़ को देखते हैं और सोचते हैं कि यह तो सेलिब्रिटी हैं, इनको तो ऐसी चीजों से डील करना पड़ेगा। लेकिन, आपको यह बात समझनी होगी कि आप इस गलती का हिस्सा हैं। अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब आपको कैसा लगेगा? बताइए’।

अनुष्का का यह पोस्ट वायरल है। विराट कोहली इस समयभारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम रुकी है, उसी होटल में जाकर एक फैन ने अपने फोन से विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस पर विराट और अनुष्का ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular