Thursday, April 9, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई कमी, 24 घंटे में 13,405...

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई कमी, 24 घंटे में 13,405 नये मरीज

नई दिल्ली,(हि.स.)। देश में कोरोना महामारी की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 13,405 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 34 हजार 226 है। जबकि कोरोना संक्रमित 235 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 21 लाख 58 हजार 510 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.38 प्रतिशत हो गया है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हजार 075 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 10 लाख 84 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 76 करोड़ 12 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular