इंटरनेशनल डेस्क
ब्रासीलिया। दुनिया में शायद ही कोई देश कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता रहा होगा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जो थोड़ी राहत दे सकता। ऐसे में हर किसी नागरिक का कोरोना वैक्सीन की खुराक ले लेना जरूरी बन जाता है। इसी सिलसिले में ब्राजील के दक्षिणपूर्व शहर बेलो होरिजोंटे में वहां की वेश्याएं एक सप्ताह के धरना प्रदर्शन पर बैठ गई हैं। इनकी मांग है कि कोरोना वायरस वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में इनको भी शामिल किया जाए। महामारी के दौरान इन महिलाओं को भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी।
बता दें कि महामारी को देखते हुए होटल बंद कर दिए गए थे, जिस कारण शहर की हजारों वेश्याओं को अपनी सेवाएं देने के लिए किराए पर कमरे लेने पड़े। मिनास गैरेस राज्य के वेश्याओं के संघ की अध्यक्ष सीडा विएरा ने कहा कि हम फ्रंटलाइन में खड़े हैं, हम भी फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं और हम अर्थव्यवस्था चला रहे हैं, ऐसे में हम पर भी जोखिम की तलवार लटकी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हमें भी वैक्सीन की खुराक लेने की जरूरत है। विएरा अपनी साथी महिलाओं के साथ सोमवार को धरना प्रदर्शन करती नजर आईं। जहां ये वेश्याएं अपना व्यापार करती थीं, उस जगह पर महामारी की वजह से होटल बंद कर दिए गए हैं और उसी गली के बाहर ये धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
धरने पर बैठी एक वेश्या ने कहा कि हम प्राथमिक समूह का एक हिस्सा हैं क्योंकि हम हर दिन अलग-अलग लोगों से मुलाकात करते हैं और अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं। महिला ने बताया कि सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य कर्मचारियों, अध्यापकों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने के प्राथमिक समूह में शामिल किया हुआ है। बता दें कि ब्राजील में भी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है हालांकि एक लाख जनसंख्या पर 121 मौते ही दर्ज की गई हैं, जो कि सबसे कम है। बता दें कि ब्राजील में कोरोना की वजह से 3,32,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
