Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना : एक दिन में पहली बार 2 हजार मौतें और करीब...

कोरोना : एक दिन में पहली बार 2 हजार मौतें और करीब 3 लाख नए केस

हर दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे थे, मगर इस बार कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular