Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोरांव क्षेत्र में लूट व हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

कोरांव क्षेत्र में लूट व हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)। कोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छापर हरदौन में 19-20 जुलाई, 2022 को एक वृद्ध की हत्या के दो आरोपितों को कोरांव पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने रविवार को बताया कि घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों बालकृष्ण पाल पुत्र रामदुलार पाल निवासी ग्राम गड़िया मुरलीपुर कोरांव तथा नन्दगोपाल सोनी पुत्र हीरालाल सोनी निवासी लखापुर पैतिंहा कोरांव को देवघाट पुल से पहले बने पुलिस बूथ के सामने से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से आलाकत्ल डंडा, बाइक, लूट के 13,500 रूपये, गहने, एक देशी तमंचा 12 बोर, दो कारतूस व पांच अदद अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि ग्राम छापर हरदौन निवासी भागीरथी पाल (65) पुत्र फालगो पाल झाड़ फूंक का काम करते थे। रात्रि अपने घर में सो रहे थे। वह गिरफ्तार अभियुक्त बालकृष्ण का नाना भी लगता था। बालकृष्ण को जानकारी थी कि भागीरथी पाल के घर में एक कलश है, जिसमें काफी मात्रा में जेवरात हैं। इसी लालच में उसने अपने सहयोगी नन्दलाल को मिलाकर लूटपाट की योजना बनाई। घर में आहट होने से भागरीथी की नींद खुल गई और पहचाने जाने के डर से उनकी हत्या कर दी गई। उसके बाद 28 हजार रूपये व गहने लूट कर मौके से फरार हो गये, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular