Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैलिफ़ोर्निया के एक छोटे शहर सैन रेमन के महापौर की दौड़ में...

कैलिफ़ोर्निया के एक छोटे शहर सैन रेमन के महापौर की दौड़ में पहली बार 4 प्रवासी भारतीय


ललित बंसल 

लॉस एंजेल्स (हि.स.)। कैलिफ़ोर्निया के सैन रेमन महापौर पद के लिए पहली बार चार भारतीय अमेरिकी सहित पाँच दक्षिण एशियाई चुनाव मैदान में हैं। मतदान 3 नवम्बर को होंगे। इसे प्रवासी राजनीति में एक अभूतपूर्व क्षण बताया जा रहा है।

महापौर की दौड़ में उम्मीदवार हैं:

इंजीनियर सनत सेठी, मौजूदा उपमहापौर सबीना ज़फर, अपर्णा मेडीरेड्डी, इंजीनियर सुस्मिता नायक और चिकित्सक दिनेश गोविंदराव। इन चार प्रवासी भारतीयों के अलावा सैन रमन नगर पार्षद डेव हडसन भी भाग्य आज़मा रहे हैं। 

मौजूदा महापौर बिल क्लार्कसन पिछले आठ वर्षों से पद पर हैं। उन्होंने कहा है कि इस पद के लिए उन्होंने इससे पहले कभी इतनी कशमकस नहीं देखी। उन्हें यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ है।  

सैन फ्रांसिस्को के उपनगरीय शहर, सैन फ्रांसिस्को ईस्ट बे एरिया में  भारतीय अमेरिकियों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इस शहर की 75,000 लोगों की आबादी में हर सात निवासियों में से एक भारतीय अमेरिकी है। इनमें सैन रेमन में पिछले दो दशकों में 105 प्रतिशत आबादी बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular