Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकैबिनेट: उप्र विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से, कैबिनेट बैठक...

कैबिनेट: उप्र विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से, कैबिनेट बैठक की मुहर

-अयोध्या में मां कामाख्या नगर पंचायत बनने का हुआ फैसला

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू होने समेत 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। अयोध्या में नगर पंचायत मां कामाख्या काे गठन के प्रस्तावा को हरी झण्डी मिली।

यूपी सरकार का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। मानसून सत्र के लिए आए प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। कैबिनेट बैठक के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रेसवार्ता कर फैसलों के बारे में जानकारी दी। नगर विकास के 12 प्रस्ताव पास हुए हैं। चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली है। 756 कुल नगर निकाय हुए। देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय की सीमा विस्तार के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार होगा। संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा। अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ राशि जारी किये जाने के प्रस्ताव पर भी निर्णय हुआ है। इसके जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular