Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयकेन्द्र सरकार ने दी गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी

केन्द्र सरकार ने दी गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी

गन्ने का एफआरपी 10 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ाने को मंजूरी

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. किसानों को राहत देते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 10 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि गन्ने की ख़रीद मूल्य को फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (एफआरपी ) के तौर पर घोषित किया जाता है. चीनी वर्ष हर वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होकर अगले साल 30 सितंबर तक चलता है. पिछले साल ख़रीद मूल्य में बढ़ोतरी नहीं किए जाने का किसानों ने विरोध किया था. एफआरपी वह मूल्य होता है जिस दर पर चीनी मिल किसानों से गन्ना खरीदती हैं. गन्ना किसानों के करीब 20 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है. ऐसे में एफआरपी बढ़ाने का कितना फायदा किसानों को मिलेगा ये कह पाना बेहद मुश्किल होगा. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद बाद गन्ना खरीद मूल्य 285 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इससे पहले 2019-20 में 2018-19 की तुलना में ख़रीद मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular