Friday, April 3, 2026
Homeस्वास्थ्यकेजीएमयू में न्यूरोक्रिटिकल केयर यूनिट का हुआ शुभारम्भ

केजीएमयू में न्यूरोक्रिटिकल केयर यूनिट का हुआ शुभारम्भ

लखनऊ (हि.स.)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के न्यूरोलोजी विभाग में शनिवार को कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने‘’न्यूरोक्रिटिकल केयर यूनिट‘’ का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने न्यूरोलोजी विभाग की टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर के गर्ग ने बताया की यह यूनिट 04 बेड आई सी यू एवं 02 वेंटीलेटर के साथ शुरू की गयी है। वर्तमान में इस यूनिट में 02 क्रिटिकल पेशेंट भर्ती भी हैं। भविष्य में इस यूनिट को और अधिक विस्तृत बनाना है |

उदघाटन कार्यक्रम के दौरान प्रति कुलपति प्रो. विनीत शर्मा, सीएमएस प्रो.एस.एन.शंखवार, प्रो. जी पी सिंह,प्रो. अनुपम मिश्र एवं डा. डी. हिमांशु उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular