Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि बिल किसानों के हित में, अन्नदाताओं को बरगला रहा विपक्ष :...

कृषि बिल किसानों के हित में, अन्नदाताओं को बरगला रहा विपक्ष : वीके सिंह

गाजियाबाद (हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने रविवार को यहां कहा कि कृषि बिलों को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है, जबकि ये तीनों बिल किसानों के हित में हैं। चूंकि देश का किसान बहुत ही सरल व भोला है। इसलिए चंद चालाक किस्म के लोगों के जाल में फंस जाता है। उन्होंने कहा कि इन बिलों के पारित होने के बाद किसानों को बिचौलियों के उत्पीड़न से छुटकारा मिल जाएगा और उनकी फसल का ज्यादा से ज्यादा दाम उन्हें मिल सकेगा। 

श्री सिंह आरडीसी में संवाददाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को विपक्ष द्वारा बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या ज्यादा नहीं है। समस्या है विपक्षी पार्टियों की, जो गलतफहमियां फैलाने में लगे हुए हैं। जो चीज विपक्षी पार्टियों ने नहीं की वह चीज अब की जा रही है। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि किसानों का वोट अब उनके हाथ से निकल गया है। जिसके चलते ही विपक्ष द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है।
हाथरस मामले पर बालते हुए उन्होंने कहा कि अभी एसआईटी जांच चल रही है तो उसमें कुछ भी बोलना अनुचित होगा। इस मामले में भी विपक्षी दलों का पीड़िता का न्याय दिलाना मकसद नहीं है बल्कि राजनीतिक रोटियां सेंकना ज्यादा है। अन्य मामलों की तरह इस मामले भी विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular