Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकूड़ा डंपिंग के लिए गालंद गांव के जंगल में कवायद शुरू, अधिकारियों...

कूड़ा डंपिंग के लिए गालंद गांव के जंगल में कवायद शुरू, अधिकारियों ने निरीक्षण किया

गाजियाबाद(हि.स.)। महानगर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की समस्या का निस्तारण बहुत जल्दी होने जा रहा है। मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर गालंद गांव के जंगल में चिन्हित की गई लगभग 44 एकड़ भूमि पर बहुत जल्द नगर निगम बाउंड्री वॉल का कार्य शुरू कराने जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर बाउंड्री करने के लिए मौका स्थल पर निरीक्षण किया।

अपर नगर आयुक्त आर एन पांडेय ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण आज मौके पर बड़े पैमाने पर जलभराव था। इस कारण आज से बाउंड्री वाल का कार्य शुरू नहीं हो सका, लेकिन बहुत जल्दी ही बाउंड्री वाल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड ना होने के कारण गाजियाबाद नगर निगम को कूड़ा डंप करने में बड़े पैमाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब धौलाना के गालंद गांव के जंगल में से कूड़ा डम्प करने के लिए स्थल पर बाउण्ड्री वाल करने का की करवाई शुरू हो गई है। कूड़ा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों व नगर निगम के बीच तनातनी चल रही थी। मेरठ रोड स्थित मोरटा और राजनगर एक्सटेंशन के पास कूड़ा डंपिंग शुरू हो गया था, लेकिन हिन्डन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस मामले में एतराज जताया था और आशंका व्यक्त की थी कि पक्षियों के मंडराते के चलते कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसके बाद कूड़ा डंप करना रोकना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular