कानपुर(हि.स.)। शहर के बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आबादी क्षेत्रों में कूड़ा गंदगी न फैलाए इसके लिए घर घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है और हर हाल में कूड़ा गाड़ी के जरिये घर घर से कूड़ा उठना चाहिये। यह बातें बुधवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए कही।
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन बुधवार को रॉयलक्लिप चौराहा, हैलट अस्पताल, नरेन्द्र मोहन सेतु, जेके मन्दिर, लाजपत नगर, कानपुर मेडिकल सेन्टर, मरियमपुर चौराहा, कबाड़ी मार्केट, फजलगंज चौराहा आदि जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नरेन्द्र मोहन सेतु में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परन्तु पुल के किनारो व दीवारों पर धूल उडती हुयी पायी गयी। मौके पर पर्यावरण अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि तत्काल नरेन्द्र मोहन सेतु पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करें।
नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान जोन-03 में घर-घर कूड़ा संग्रहण प्रबन्धन में लगी गाड़ियों को मौके पर चेक किया गया। मौके पर जोनल अधिकारी राधेश्याम पटेल, शशांक दीक्षित विशेषज्ञ एस0डब्लू0एम0 मय, सुरेश यादव जोनल स्व0 अधिकारी, सतीश कमल सहायक अभियन्ता उपस्थित मिले। शशांक दीक्षित द्वारा अवगत कराया गया कि जोन-3 के 09 वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य 42 गाडियों के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि आवश्यकता 80 गाड़ी की जोन-3 में है, जिनके हैण्डओवर की तैयारी चल रही है। वार्ड 92 में कार्य कर रही 05 गाड़ियों को चेक किया गया। मौके पर 140 घरों से कूड़ा लिया जा चुका था।
इसी तरह मुन्नी लाल तालाब से हमीरपुर रोड तक 295 मीटर लम्बे नाले का निरीक्षण किया गया। मौके पर टी0एम0-20 नाला सफाई का कार्य करते हुए पायी गयी तथा हमीर पुर की ओर सिल्ट भी काफी मात्रा में निकली पायी गयी। अवगत कराया गया कि टी-एम-20 मशीन कल कार्य करते हुए खराब हो गयी। निर्देशित किया गया कि टीएमक्स-20 को तत्काल ठीक कराया जाये तथा सिल्ट का उठान तत्काल सुनिश्चित किया जाये।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट का निरीक्षण
नगर आयुक्त द्वारा पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नवीन स्थापित हो रहे मॉडर्न कार्कस यूटिलाइजेशन प्लांट के प्रगति का अवलोकन किया गया तथा कार्यदायी संस्था एस0एम0 इंडस्ट्रीज गाजियाबाद को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये। प्लान्ट में ही लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के अंतर्गत लगे हुए मशीनों का भी निरीक्षण किया। मौके पर कार्यदायी संस्था इकोस्टैंन इंफ्रास्ट्रक्चर गाजियाबाद के प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि 04 लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए मशीन क्रियाशील है, शीध्र ही कार्य को समाप्त किया जाये।
महमूद
