Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय कुशीनगर घूमने आए नेपाली पर्यटक की दुर्घटना में मृत्यु

 कुशीनगर घूमने आए नेपाली पर्यटक की दुर्घटना में मृत्यु

– गया से कुशीनगर बस से लौट रहा था 30 सदस्यीय दल

कुशीनगर (हि. स.)। जिले के तुर्कपट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शुक्रवार की सुबह चौहानपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करते समय एक नेपाली पर्यटक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई में जुटी है। तीस सदस्यीय नेपाली पर्यटकों का दल टूरिष्ट बस से एक माह के टूर पर निकले थे। उनके कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए वे गया से कुशीनगर जा रहे थे।

भोर में मधुरिया के टोला चौहान पट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर बस नित्य कर्म के लिए रुकी। वहीं पर पर्यटक दल का एक सदस्य 50 वर्षीय प्रेमा गरुण पुत्र अंचल गरुण निवासी ग्राम चरांग थाना जुमसुम जिला मुस्तंग, नेपाल सड़क पार कर उत्तर तरफ जा रहा था। सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे तत्काल उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद सभी पर्यटक बदहवास हो गए। मधुरिया चौकी पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने कहा कि शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। वे शव लेने आ रहे हैं।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular