सुलतानपुर (हि.स.)। थाना दोस्तपुर क्षेत्र के कुख्यात गैंगेस्टर राम सागर यादव के सात लाख की सम्पत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव व थाना दोस्तपुर क्षेत्र की टीम ने मंगलवार को कुर्की का अभियान चलाया। ग्राम गोरई निवासी शातिर अपराधी राम सागर यादव पुत्र कालीदीन यादव द्वारा अपराध से लगभग सात लाख की सम्पत्ति को उप जिला मजिस्ट्रेट कादीपुर व क्षेत्राधिकारी कादीपुर, प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर प्रवीण यादव व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जब्त किया गया। गांव वालों से अपील की गई कि अपराध से दूर रहे तथा अवैध तरीके से सम्पत्ति अर्जित ना करें।
आरोपित आपराधिक कृत्यों में कई वर्षों से संलिप्त रहा है तथा लगातार आपराधिक कृत्यों में अपने गैंग के सदस्यों के साथ सक्रिय रहा। इसके विरूद्ध कई गम्भीर अपराध जनपद सुलतानपुर व अन्य जनपदों में पंजीकृत है।
दयाशंकर
